Desk News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में विधानसभा उप चुनाव-2024 (देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र) में लगने वाले मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इसमें विधानसभा उपचुनाव 2024 (विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा) के लिए गठित मतदान दलों, आरक्षित मतदान दलों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की गई। इस मौके पर मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा रामरतन सोकरिया, एनआईसी के डीआईओ रमेश चंद जैन, एडीआईओ सुशील कुमार अग्रवाल एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुद्धिप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।


