Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुने पुलिसकर्मी

फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुने पुलिसकर्मी


Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के नए एसपी विकास सांगवान कार्यभार संभालने के बाद सोमवार देर शाम को देवली पहुंचे। नवनियुक्त एसपी के देवली थाने में पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद एसपी ने पूरे पुलिस थाने परिसर का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम आदि का निरीक्षण कर थानाधिकारी राजकुमार नायक को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने कहा पुलिस थाने में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी मालपुरा रामकुमार कस्वां, देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d