Jahazpur News 20 अक्टूबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) गांधीवादी विचारक हिमांशु सिंह साइकिल के जरिए शान्ति व अहिंसा का संदेश लेकर पिछले दिनों रवाना हुए। रविवार को सिंह के जहाजपुर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक एडवोकेट दीपक पंचोली ने बताया कि हिमांशु सिंह ने अम्बेडकर सर्किल पर मौजूद लोगो से कहा कि किसी भी राष्ट्र या समाज का सम्पूर्ण सामुदायिक विकास तब ही सम्भव है, जब हम सद्भावनापूर्वक रहे और अहिंसा के भाव को अंगीकार करे। इस दौरान अम्बेडकर विचार मंच के रामजस मीणा, पार्षद अनिल उपाध्याय, साजिद पठान, राहुल पारीक, दिनेश गुर्जर, जाकिर हुसैन, रफीक टांक, रवि खटीक, राहुल उपाध्याय सहित ने सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
दरअसल हिमांशु सिंह गत 2 अक्टूबर को राजघाट से शान्ति व अहिंसा का संदेश लेकर साइकिल से रवाना हुए, जो करीब 1500 किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई पहुंचकर अपनी यात्रा का समापन करेगे। सोमवार को वे शाहपुरा पहुंचेंगे।


