Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को बिजली कटौती होगी

अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को बिजली कटौती होगी


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से दीपावली मेंटेनेंस को लेकर सोमवार को शहर सहित आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।

निगम की जेईएन स्मृति रानी ने बताया कि 21 अक्टूबर को मरम्मत कार्यों को लेकर सुबह 9:30 से डेढ़ बजे तक 33 केवी बीसलपुर फर्स्ट एवं बीसलपुर सेकंड फीडर से जुड़े बीसलपुर पंप हाउस, राजमहल फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह 33 केवी देवपुरा सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी गुरुद्वारा फीडर पर सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक पूरे जनता कॉलोनी, तेली मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड की बिजली आपूर्ति दो घंटे बंद रहेगी। इस अवधि में विद्युत निगमकर्मी मरम्मत कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d