Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सीट से विधानसभा उपचुनाव के विजेता भाजपा प्रत्याशी विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मंगलवार को जयपुर में विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की।
दरअसल यह शपथ ग्रहण आयोजन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कक्ष में हुआ। जहां देवनानी ने नवनिर्वाचित हुए राजेंद्र गुर्जर को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। स्पीकर ने उन्हें विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं पद की गरिमा बनाए रखने और कर्तव्य निर्वहन के शपथ दिलाई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता जयपुर गए। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने 41 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को शिकस्त दी थी। जबकि राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी किस्तूर चंद मीणा तीसरे पायदान पर पहुंचे थे।



