Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहर्षोल्लास से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया ध्वजारोहण


Desk News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय और भू जल विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के परेड निरीक्षण के बाद आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड की टुकड़ियां मंच से सलामी लेते हुए गुजरी। मुख्य अतिथि ने वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 88 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। देवली क्षेत्र से पनवाड़ निवासी व आशा सहयोगिनी बीना वर्मा को भी सम्मानित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत की साख बढ़ी है और हर क्षेत्र में हम कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

चहुंमुखी प्रगति के इस वातावरण में हमें और अधिक उर्जा के साथ अपना योगदान देना होगा। संत सुधा सागर विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किये। योग ड्रिल टीम एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शित किया। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां निकाली गई।

Oplus_131072

इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, सीईओ परशुराम धानका, एसडीएम हुक्मीचंद रोहलानिया समेत जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d