Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मिले दस्तावेज और नकदी यातायात पुलिसकर्मी ने गुरुवार को उनके मालिकों को लौटाई है। यह पुलिसकर्मी यातायात शाखा के प्यारेलाल है।
जिन्होंने देवली गांव निवासी छोटी देवी पत्नी रामलाल मेघवंशी के 700 रूपए नकद वापस लौटाए हैं। उक्त महिला की यह राशि बस स्टैंड में गिर गई थी। जिसकी पड़ताल कर पुनः लौटाए दिए है। इसी तरह यातायात पुलिसकुर्मी ने नैनवा निवासी राधेश्याम की बैंक डायरी, चेक बुक और जरूरी दस्तावेज वापस सौपे है। यह सभी दस्तावेज बस स्टैंड परिसर में गिर गए थे। किसी व्यक्ति को यह मिलने पर उसने पुलिस को सुपुर्द कर दिए थे। जिसे जांच किए जाने के बाद वापस मालिक को सौंप दिए गए।



