Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी


Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले सर्वधर्म प्रार्थना व महात्मा गांधी के भजन का गाया।

विद्यालय द्वारा पौधारोपण भी किया। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय में आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा द्वारा महात्मा गांधी के भाव चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद राष्ट्रपिता के भाव चित्र पर संकाय सदस्यों के द्वारा पुष्पार्पण किया गया। विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं रामधुनी को सुना। वहीं दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। संकाय सदस्य डॉ. निमिष गुप्ता, सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. ज्योति गुप्ता, मनीष कुमार नैनीवाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी निशा मीना, निकिता वर्मा भी उपस्थित थे।

उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में वीर शहीदों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीद दिवस एवं पुण्य तिथि पर स्कूल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। व्याख्याता संजय सोयल ने बताया कि इस अवसर पर सभी छात्रों को शहीदों के बारे में जानकारी दी व देश में वीर शहीद जवानों को याद किया और दो मिनट का मौन रखा गया। गांधीजी के प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन् तो तेने कहिए पीर पराई जानीं रे का गान किया। वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र सिंह, इस्लाम बानो, सपना मीणा, धर्मचन्द जैन, योगेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार सिंहल, दुर्गालाल, अनिरुद्ध गौतम, राजेश शर्मा, दयाराम मीणा एवं छात्र छात्राओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d