Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में गुरुवार को आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ। एसीबीईओ प्रथम रामराय मीणा ने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
वहीं कार्यशाला में केआरपी द्वारा जो भी बताया गया, उन गतिविधियों को बच्चों के साथ करवाना है। बच्चों को नैतिक शिक्षा भी देना जरूरी है। आप जैसा इन बच्चों को तैयार करेंगे, यह वैसे ही बन जाएंगे। उन्होंने संभागियों को पूरे समय कार्यशाला में ठहरने के लिए प्रेरित किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भ व्यक्ति राजेश कुमार शर्मा एवं अनिल ने बाल विकास के पांचो आयाम की गतिविधियां करवाईं तथा खेल खिलाएं। केआरपी सरोज वर्मा एवं चन्द्रकान्ता पारीक ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए मॉड्यूल के अनुसार गतिविधियां करवाई। सभी संभागियों ने रोचक गतिविधियां की।कार्यशाला में व्यवस्थापक प्रधानाचार्य पप्पू लाल ने संभागियों को पूरे मन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा व्यवस्थाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनिल नापित, सीबीईओ कार्यालय से प्रवीण तथा 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं थी।



