Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सावतगढ़ निवासी राहुल कुमार ने इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री विशाल कुमार ने बताया कि गत 2 फरवरी को गंगानगर में अयोजित (ताइक्वांडो) में गंगानगर जिले सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें राहुल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। राहुल के सिल्वर मेडल जीतने पर शहर के जसवंत सिंह चौहान, जितेंद्र चौधरी, तेजेंद्र पारीक, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रहलाद सेन, महेंद्र गुर्जर सहित ने बधाई दी।


