Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मंगलवार को कैरियर मेले का आयोजन हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य लियाकत अली ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए स्थानीय विद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन किया गया है।
जिसमें करियर काउंसलर प्रदीप नागरवाल (विधि विशेषज्ञ) ने छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा के बाद बेहतर कैरियर के लिए बेहतर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया। हस्त कौशल में बंटी सेन (ब्यूटीशियन), मुनीर अहमद (इलेक्ट्रीशियन), ने हस्तकला के क्षेत्र में छात्र छात्रों को अपने करियर को चुनने सम्बंधित विकल्पो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी नोरतमल बलाई ने बताया कि सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विषय में करियर के विकल्प के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में मंच संचालन मनीष कुमार चाष्टा ने किया। जबकि अन्य व्यवस्थाओं में राजेश मीणा, महेंद्र कुमार खटीक, हिम्मत सिंह मीणा , बलवीर सिंह मीणा, बलराम मीणा, अनिल कुमार नामा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी आदि ने सहयोग किया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुना
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में परीक्षा पर चर्चा 2025 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री का छात्र छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा गया। इसमें बताया कि पढ़ोगे तो बढोंगे, ज्ञान को जितना प्राप्त करना हो करना चाहिए। लिखने की आदत डालनी चाहिए। समय का उपयोग करना परीक्षा परिणाम की चिंता नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने बच्चों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षको ने भाग लिया। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।



