Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसमस्या समाधान एवं आधारभूत विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी- जलदाय...

समस्या समाधान एवं आधारभूत विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी- जलदाय मंत्री


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ’’जनप्रतिनिधि आपके द्वार’’ के तहत जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोडारायसिंह के दौरे पर रहे। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को देर शाम तक दौरा कर ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना।

साथ ही पात्र लोगों को आवासीय पट्टे सौंपकर तथा कचरा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीईओ परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, तहसीलदार राहुल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र गुर्जर समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखकर दें और उसमें अपना नाम व मोबाईल नंबर भी दर्ज करें, ताकि उन्हें आगामी 15 दिन में फोन से तथा लिखित में सूचना दी जा सकें। उन्होंने कहा कि विधि सम्मत कार्य किए जाएंगे।

जलदाय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण नियत समय पर करें, तथा नहीं हो सकने वाले काम का कारण उसे लिखित में बताएं। पात्र लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं कटवाएं। ऐसे लापरवाह अधिकारियों व कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं आधारभूत विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीण प्राथमिकता के आधार पर काम बताएं, ताकि आगामी 4 साल में क्षेत्र का विकास चरणबद्ध रूप से किया जा सकें। उन्होंने कहा कि राजमहल, बोटूंदा, कंवरावास, सालग्यावास में फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या के समाधान के लिए 21 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है।

इसे शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। इस पर चारों ग्राम पंचायतों के लोगों ने जलदाय मंत्री का आभार जताया। गांव में स्वच्छता बनाएं रखने का किया आव्हान जलदाय मंत्री ने थड़ोली, बोटूंदा समेत अन्य गांवों में कचरा पात्र गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव में साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d