Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउप जिला चिकित्सालय देवली में डायलेसिस सुविधा शुरू

उप जिला चिकित्सालय देवली में डायलेसिस सुविधा शुरू


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला चिकित्सालय देवली में गुरुवार को डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने किया।

राज्य सरकार द्वारा देवली चिकित्सालय को 2 डायलेसिस मशीनें दी गई हैं, जिसकी एक मशीन की कीमत 22 लाख रुपए है। इस सुविधा के शुरू होने से अब किडनी से संबंधित मरीजों को डायलेसिस के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। गुप्ता ने बताया कि पहले दिन दो रोगियों का डायलेसिस हुआ और रोजाना चार मरीजों के डायलेसिस की सुविधा इस चिकित्सालय पर उपलब्ध रहेगी।

जिले में जिला चिकित्सालय के बाद उप जिला चिकित्सालय देवली में डायलेसिस की शुरूआत हुई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अपने इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. रविराज सिंह, डॉ. किशन लाल मीणा, सुधा मंगल समेत चिकित्साकर्मी मौजूद थे।

इस वजह से की जाती है डायलिसिस

डायलिसिस जांच गुर्दे के लिए की जाती है। यह जांच तब आवश्यक होती है जब गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे होते हैं या गुर्दे की विफलता के कारण रक्त में अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। डायलिसिस रक्त से इन अपशिष्टों और अतिरिक्त तरल पदार्थों को निकालकर गुर्दे का काम करता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d