Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली में सोमवार को ब्लॉक मीटिंग का आयोजन हुआ, इसमें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति और योजना पर चर्चा की गई।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. जगदीश मीणा ने बताया कि अभियान के तहत भारत को 2025 तक क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। वहीं आवश्यक निर्देश दिए गए। मीटिंग में टीबी रोगियों की पहचान, इलाज, उच्च जोखिम वाली आबादी झुग्गी-झोपड़ियों, मलिन बस्तियों, कारागारों और सघन आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
पंचायत स्तर पर टीबी मुक्त अभियान पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 25 जून से शुरू हो रहे ऐक्टिव कैस फाइंडिंग अभियान के बारे में डीपीसी मसर्रत ने जानकारी दी।एसटीएलएस राजेंद्र शर्मा ने जॉच के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में सभी को समुदाय में अधिक से अधिक निश्चय मित्र बनाकर निश्चय पोषण सामग्री दिए जाने के निर्देश दिए।



