Doli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति और पेंशनर समाज देवली की ओर से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देवली के पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पारस कुमार जैन, राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता महावीर कुमार जैन, प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, पूर्व स्काउट सचिव घीसालाल टेलर, गफूर खान, अशोक विजय, सुरेश पंचोली, और राजेंद्र कुमार शर्मा शामिल थे। जिनका माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नवल मंगल ने शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक अपने संस्कारों से राष्ट्र की नींव बनाते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं। उन्होंने दोहे का उल्लेख कर कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा है। गुरु के बिना जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। शिक्षक पारस कुमार जैन ने जनसेवा समिति को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।



