Desk News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शैक्षिक नवाचारों समेत विद्यालय की प्रगति के लिए शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। इसमें निवाई तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा के प्रधानाचार्य स्काउट गाइड के प्रभारी कमिश्नर डॉ. विनोद कुमार तिवाडी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया।
तिवाड़ी को यह सम्मान कक्षा 9 से 12 वर्ग में उनके द्वारा विद्यालय में किए गए नवाचारों, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, शैक्षिक तकनीकी के प्रयोग, ईको क्लब हरित विद्यालय सहित कार्यों को बेहतरीन तरीके से संचालित करने पर दिया गया। टोंक जिले से कक्षा 9 से 12 वर्ग के एक मात्र प्रधानाचार्य के रूप में इन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य तिवाड़ी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को हवाई यात्रा करा चुके हैं। देवली स्थानीय संघ से सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत, सहसचिव अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष खेमराज मीणा व क्वाटर मास्टर मुकेश प्रजापति ने तिवाड़ी को बधाई दी है।


