Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनाले में फिर फंसा डंपर, लगातार हो रहे हादसे

नाले में फिर फंसा डंपर, लगातार हो रहे हादसे


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ नाले में शनिवार को एक बार फिर गिट्टी से भरा डंपर फंस गया। दरअसल पनवाड़ में रात की भारी बारिश के चलते नाला उफान पर है।

जिससे देवली पनवाड़ नैनवा का संपर्क कट चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले में बने एनिकटों को तुड़वाया जाए, जिससे जल भराव और बाढ़ की स्थिति में नियंत्रण किया जा सके। पनवाड़ गांव में दुर्गालाल माली और भंवरलाल माली के कच्चे घर ढह गए, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। भंवरलाल माली ने बताया कि वह लकवा बीमारी से पीड़ित है और परिवार में कोई रोजगार वाला सदस्य नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जल भराव से खेतों में फसलें नष्ट हो गई हैं और जानवरों के रखरखाव और चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

जेल से रिहा नरेश मीणा के वहीं तीखे तेवर, पिक्चर अभी बाकी हैं, हिसाब होगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d