Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर में नासिरदा थाने के एएसआई सत्यनारण जाट ने विद्यालय में संचालित स्टूडेंट पुलिस कैडेड को प्रशिक्षण दिया एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बालिकाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के साथ विद्यालय में स्थित गरिमा पेटी, जिला पुलिस टोंक द्वारा विद्यालयों में संचालित महिला सुरक्षा कार्यक्रम ‘आवाज दो, हेल्प लाइन टोल फ्री न, सड़क सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि बालिकाओं के साथ किसी भी गलत हरकत होने पर अपने परिजनों को जरूर बताना चाहिए, संभव हो तो स्कूल स्टाफ की मदद से पुलिस की सहायता भी ली जा सकती हैं।
Muat Read : मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 13 सितंबर को



