Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमानगर स्थित ग्राम पंचायत ऊंचा के अम्बेडकर कॉलोनी से ऊंचा मार्ग पर फैले बबूलों की कटाई व छंगाई करवाकर रास्ता साफ किया गया।
दरअसल गत तीन वर्षों से साफ सफाई नहीं होने से बबूल सड़क पर फैल गए थे, जिससे आमजन सहित विद्यालय जाने वाले बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर वार्ड पंच खेमराज मीणा एवं धर्मेंद्र वर्मा सहित ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा से की थी। जिस पर प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली को मौके पर भेजकर जेसीबी की सहायता से करीब एक किलोमीटर मार्ग के झाड़ी बबूल की साफ सफाई करवाई। इससे अब ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।



