Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखड़े ट्रेलर से 200 लीटर डीजल चोरी हुआ

खड़े ट्रेलर से 200 लीटर डीजल चोरी हुआ


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर-कोटा बाईपास स्थित एयरसन मोटर्स के पास खड़े एक ट्रेलर से अज्ञात चोरों ने करीब 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

इस संबंध में परिवादी लेखराज धाकड़ ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक टाटा ट्रेलर रिपेयरिंग के लिए बाईपास पर सूर्य महल होटल के पास खड़ा था। गत 12 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ट्रेलर के पास आकर रुकी। कार से उतरे अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेलर से एक ड्रम में 200 लीटर डीजल भर लिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। परिवादी ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

भगवान शिव के मंदिर मेें पूजा करने पहुंचा भालू! “जय महादेव” के लगे जयकारे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d