Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल नासिरदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि सेवा पर्व पखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत देवली ब्लॉक का आयोजन 17 सितंबर को होगा।
यह शिविर सुबह 11:30 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र नासिरदा में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ विधायक राजेंद्र गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल, शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, सहप्रभारी तहसीलदार दिनेश पारीक और शिवसिंह मीणा उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में ग्रामीणों की जन समस्याओं की सुनवाई की जाएगी और उनका निस्तारण किया जाएगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच सकते हैं।

सचिन पायलट ने गहलोत सरकार गिराने की साजिश की थी या नहीं? आ गया फैसला


