Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतालाब में डूबने से मौत, हाथ पैर धोने उतरा था युवक

तालाब में डूबने से मौत, हाथ पैर धोने उतरा था युवक


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में मंगलवार शाम एक 38 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मतक के चाचा आत्माराम पुत्र सुखाजी प्रजापत ने पुलिस को इस घटना की रिपोर्ट दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी का भतीजा नवल किशोर पुत्र उगमाराम कुम्हार मंगलवार को खेत का काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह तालाब पर हाथ-पैर धोने के लिए रुका और यहां उसका अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। इधर, बुधवार सुबह मांडलगढ़ से आए गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया। पोस्टमार्टम किया गया। इस दुखद हादसे के बाद, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इससे पहले मंगलवार रात भी ग्रामीण एवं हनुमान नगर पुलिस ने ट्यूब की मदद से तालाब में शव ढूंढने की कोशिश की थी। लेकिन शव का पता नहीं लगा। मृतक के दो बच्चे बताए गए हैं।

भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d