Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाईपास की बदहाल सड़क पर हादसा : ट्रेलर पलटा

बाईपास की बदहाल सड़क पर हादसा : ट्रेलर पलटा

… लोगों की जान बची, लेकिन नहीं ले रहे हैं सबक


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर-कोटा बाईपास की खराब और क्षतिग्रस्त हालत के चलते आखिरकार मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। नाना होटल के पास बाईपास की दुर्दशा ने एक ट्रेलर को पलटा दिया।

 

हालाँकि गनीमत रही कि इस दौरान पैदल चल रहे लोग समय रहते हट गए और कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार टोडारायसिंह निवासी ट्रेलर चालक रामधन जाट समीप के गाँव से सीमेंट ब्लॉक ट्रेलर में भरकर गुजरात के मुंदड़ा पोर्ट जा रहा था। नाना होटल व होटल श्याम सहारा के पास बुरी तरह से टूटी सड़क पर जैसे ही ट्रेलर गुज़रा, उसका पिछला हिस्सा पलट गया और ज़ोरदार धमाके के साथ इसमें रखा ब्लॉक सड़क पर बिखर गया। हालाँकि, ब्लॉक नीचे गिरने से पहले ही वहाँ मौजूद लोग हट गए और सबकी जान बच गई।

बता दें कि शहर का अजमेर-कोटा बाईपास (खासकर नाना होटल से शिव शक्ति होटल के बीच) गड्ढों से भरा पड़ा है और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो लगातार बड़े हादसों को न्योता दे रहा है। पिछली बारिश में भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, लेकिन प्रशासन और शासन ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। यही हाल कोटा रोड पर होटल जोधाणा से चिंताहरण बालाजी तक भी है। हालांकि, कुछ दिन पहले हनुमान नगर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कुछ गड्ढे भरवाए थे, पर यह स्थाई समाधान नहीं है।

सोमवार को हुआ यह ट्रेलर हादसा प्रशासन के लिए महज एक चेतावनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इससे सबक लेना चाहिए, वरन किसी दिन यह बदहाल सड़क एक बड़े जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है।

हीरालाल नागर को आया ऐसा गुस्सा! सीसी रोड़ को ही उखड़वा दिया जेसीबी से, जानिए क्यों?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d