Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराष्ट्रीय एकता की शपथ ली, लौह पुरुष को याद किया

राष्ट्रीय एकता की शपथ ली, लौह पुरुष को याद किया


Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार सुबह देशभक्ति और एकता का रंग रंग देखा गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

यह मार्च जहाजपुर चुंगी नाके से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवली नगर पालिका परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, नगरपालिका कर्मचारियों, दमकल विभाग, चिकित्सा, तहसील एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के नारे लगाते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया।

नगर पालिका परिसर पहुंचने पर देवली थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर वक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश की एकता में उनके अमिट योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आज के अखंड भारत की नींव रखी, जिसे हमेशा याद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के जयघोष के साथ हुआ।

पूरे आयोजन में देशभक्ति की भावना और सामूहिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस आयोजन में हनुमान नगर पुलिस और सीआईएसएफ बल सदस्यों ने भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d