Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित


Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रमेश गोयल ने बताया कि इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला में गायों को चारा भी डाला गया। इस दौरान अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, विनोद पुजारी, सत्यनारायण सरसडी, मोतीलाल ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत व उनके एकता और अखंडता संप्रभुता को लेकर दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर टीकम चंद सेन, मोहन सिंह नरूका, फ़ूलसिंह मीणा, पूरणमल, सम्पत सुवालका, राजीव जैन, राहुल सुवालका, राजू पाठक, अंकुर भारद्वाज, नीरज शर्मा आशीष सोनी आदि उपस्थित थे। इस बीच सांसद हरीश चन्द्र मीणा के पुत्र हनुमंत के आकस्मिक निधन पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d