Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र देवली की ओर से शुक्रवार को “एकता दौड़” एवं “राष्ट्रीय एकता प्रतिज्ञा” का आयोजन हुआ।
देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षु द्वारा स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर देवली के गौरव पथ पर “एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करना था। एकता दौड़ की शुरुआत भरतपुर हाउस से की गई। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने एक स्वर में “राष्ट्रीय एकता प्रतिज्ञा” ली। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की शपथ ली।

जैसलमेर में फिर बड़ा हादसा, रिसॉर्ट में भीषण आग, 50 सैलानियों की जान पर बन आई, जानिए मामला


