Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveपुलिस ने छात्रों को दी, सड़क सुरक्षा की जानकारी

पुलिस ने छात्रों को दी, सड़क सुरक्षा की जानकारी


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा ने बताया कि यहां दूनी थाना अधिकारी रतन सिंह तंवर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका के अनुसार हैड कांस्टेबल संदीप यादव ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, छात्रों को किसी भी प्रकार के नशे से बचने, बालिकाओं को गरिमा पेटी, पुलिस शिकायत पेटी तथा टोल फ्री नंबरों के प्रयोग की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान में चल रहे साइबर ठगी एवं सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने की जानकारी दी।

Oplus_16908288

इस दौरान पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी, रामेश्वर विद्यालय के अशोक शर्मा, राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा, लादू लाल मीणा, शिवजी लाल जाट सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

हनुमान बेनीवाल ने कहा, हमने ने ही भजनलाल को सीएम बनाया! नही तो…., हाडोती से तो डकैत जीतते है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d