Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअनाज व्यापारी की दुकान में सेंध, नकदी और चांदी चोरी

अनाज व्यापारी की दुकान में सेंध, नकदी और चांदी चोरी


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित एक अनाज विक्रेता की दुकान को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता रविवार सुबह व्यापारी के दुकान खोलने पर लगा।

जब उन्हें दुकान से नकदी और चांदी गायब मिली। जानकारी के अनुसार यह वारदात कुचलवाड़ा रोड पावर हाउस के समीप स्थित सिद्धराज जैन राजकुमार जैन फार्म में हुई। सिद्धराज के पुत्र जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि उनकी दुकान अनाज, दलहन व तिलहन क्रय-विक्रय की है। बीती रात चोरों ने दुकान के पास सीढ़ी लगाकर उनकी पक्की दुकान की छत पर प्रवेश किया। छत पर लगे गेट की कुंडी मोड़कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। जितेंद्र ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी करीब 20 से 22 हजार रुपए की नकद राशि और चांदी के सिक्के चुरा लिए।

चोरों ने सिक्कों समेत पुरानी चांदी समेत करीब 200 ग्राम चांदी भी चुरा ली। चोरी की इस वारदात का पता रविवार सुबह तब चला, जब व्यापारी ने दुकान खोली और दुकान के पास सीढ़ी लगी हुई देखी। घटना की सूचना मिलते ही हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से वारदात की जानकारी ली। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से हनुमान नगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं।

हनुमान बेनीवाल ने कहा, हमने ने ही भजनलाल को सीएम बनाया! नही तो…., हाडोती से तो डकैत जीतते है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d