Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिव मंदिर में पहली बार होगा अन्नकूट का आयोजन

शिव मंदिर में पहली बार होगा अन्नकूट का आयोजन


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मध्य स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर छतरी चौराहे पर 10 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया जाएगा।

शिव मंदिर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद माली ने बताया कि हाल ही में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार नगर पालिका देवली के आर्थिक सहयोग से किया गया है। इसके तहत पहला अन्नकूट आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व छतरी चौराहे स्थित मंदिर पर कभी भी अन्नकूट का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष यह आयोजन सार्वजनिक शिव चौराहा छतरी मंडल के तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन की तैयारी जारी है।

Oplus_16908288

जिसमें करीब 5 हजार लोगों के लिए अन्नकूट भंडार की व्यवस्था रखी जा रही है। अन्नकूट प्रसाद का वितरण सोमवार को शाम 4:30 बजे से शुरू होगा और समापन तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d