Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली व दूनी : फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार हुए

देवली व दूनी : फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार हुए


Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी लक्ष्मण पुत्र सूरजमल धाकड निवासी दौलता मोड थाना देवली को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 से मामला दर्ज था और वह पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को तकनीकी संसाधनों की सहायता से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है और काफी समय से फरार था। इसी तरह सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने 9 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जगदीश उर्फ दुर्गा पुत्र चंदा मोग्या निवासी जलसीना थाना घाड़ को गिरफ्तार किया है।

थाने के हेड कांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d