Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफील्ड में पैदल निकले अधिकारी तो समस्या का हुआ समाधान

फील्ड में पैदल निकले अधिकारी तो समस्या का हुआ समाधान

बस स्टैंड परिसर में व्यवस्था सुधरी, लेकिन स्थाई समाधान के लिए रेगुलर मॉनिटरिंग की जरूरत


Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेश के बाद सोमवार रात प्रदेश के थाना प्रभारी से लेकर उच्च स्तर के अधिकारी अपने इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) पर निकले। इसी आदेश के तहत देवली में भी पुलिस उपाधीक्षक हेमराज और थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर समेत अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पैदल शहर की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले।

इस दौरान डीएसपी और थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को देखकर लोग चकित रह गए। दोनों अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोल पंप चौराहे से शहर के मुख्य बाजार का जायजा लेते हुए देवली बस स्टैंड पहुँचे। बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब खड़े खाने-पीने के सामानों के ठेले और वाहनों की मनमानी पार्किंग अधिकारियों को खटक गई। डीएसपी और थाना प्रभारी ने यहाँ के ठेला विक्रेताओं से बातचीत की और यातायात शाखा को व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल रामभंवर सिंह ने कार्रवाई शुरू की।

Oplus_16908288

उन्होंने नीलकंठ महादेव धर्मशाला के सामने लगे फल फ्रूट के ठेले हटा दिए। इसी तरह बुकिंग काउंटर के सामने परिसर में लगे कचौरी, पकौड़ी, मूंगफली और फल फ्रूट के ठेलों को भी एक लाइन में व्यवस्थित किया गया। ठेला विक्रेताओं को पाबंद किया गया कि वे अब इसी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपना सामान बेचेंगे।

मंगलवार को दिखा निर्देशों का असर

अधिकारियों के निर्देशों की क्रियान्वित्ती का असर मंगलवार को सुबह दिखाई दिया। बस स्टैंड परिसर काफी खुला-खुला दिखाई दिया और अव्यवस्था दूर हुई। हालाँकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था प्रतिदिन इसी तरह से बनी रहनी चाहिए, दरअसल पूर्व में भी इस तरह के प्रयास किए गए थे।

लेकिन बाद में स्थिति ज्यों की त्यों खराब हो गई थी। इसी तरह अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर खड़े फल-सब्जियों के ठेले हटाने और कैबिनों में अंदर रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने यह गश्त पूरे शहर के प्रमुख मार्गो में की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d