Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबांध से सिंचाई के लिए मंगलवार को छोड़ा जाएगा पानी

बांध से सिंचाई के लिए मंगलवार को छोड़ा जाएगा पानी

11 गांवों की 2157 हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित


Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लघु सिंचाई परियोजना के मोती सागर बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने को लेकर सोमवार को डाक बंगले में एसडीओं रूबी अंसार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बांध के सहायक अभियंता के.के. मीना ने बैठक में बताया कि 17 फीट की भराव क्षमता वाले मोती सागर बांध में इस बार तीन महीने तक लगातार चादर चली थी। बैठक में किया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। पानी सबसे पहले मेन केनाल (मुख्य नहर) में छोड़ा जाएगा, ताकि यह टेल (अंतिम छोर) तक पहुँच सके, जिसके तीन दिन बाद माइनर (छोटी नहरों) में पानी छोड़ा जाएगा। इस पानी से बांध से जुड़े 11 गांवों की करीब 2157 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेन नहर पर अवैध रूप से इंजन लगाकर पानी लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को सिंचाई के लिए पानी छोड़ने जाने से पूर्व ही नहरों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार मेघा गुप्ता, जेइएन पूरण बैरवा, कालूराम मीणा, जल उपभोक्ता समिति अध्यक्ष हरजीराम मीणा, मोहन बगवान, इस्लाम खान के अलावा 11 गांव के किसान व जल प्रतिनिधि मौजूद थे।

समुदाय विशेष ने किया बवाल, मारने के लिए दौड़े, जानिए टोंक में क्यों हुआ बवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d