Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकेंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय समेत शिक्षा विभाग से जुड़ी चार खबरें पढ़े...

केंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय समेत शिक्षा विभाग से जुड़ी चार खबरें पढ़े…


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में चतुर्थ वर्ष का ग्रामीण कार्य अनुभव मूल्यांकन और अन्य सत्र परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

डॉ. अंकित चौकड़ीवाल, बी.एस. मीणा और चेतना सहित पूरी टीम ने छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण कर मार्गदर्शन दिया। अनुशासन के साथ आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखा। यह आयोजन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और कृषि क्षेत्र की समझ हेतु मील का पत्थर साबित होगा।

दूनी कॉलेज : छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में पर्यावरण अभियान के तहत छात्राओं ने श्रमदान कर पौधों की देखभाल की। प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह मीणा व स्टाफ की मौजूदगी में छात्राओं ने परिसर से खरपतवार हटाई और पौधों को पानी देकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

पीएम श्री विद्यालय में विजिट हुई

साझेदारी कार्यक्रम के तहत धोवड़ा (बूंदी) स्कूल के 40 विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय देवली का शैक्षिक भ्रमण किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने छात्रों को आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और एआई अनुभाग की जानकारी दी। इस दौरान दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति और डिजिटल शिक्षण पर विचार साझा किए। मुख्य-अध्यापक धर्मराज मीणा ने आभार व्यक्त करते हुए इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

पनवाड़ में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यशाला में अक्षर ज्ञान के साथ डिजिटल व वित्तीय साक्षरता पर जोर दिया गया, ताकि वंचित नागरिक आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में धर्मा रंगीला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d