Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

दूनी थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 जनवरी की रात गश्त के दौरान अवैध बजरी ले जाते हुए इस वाहन को पकड़ा। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में हेडकांस्टेबल बद्रीलाल सहित कांस्टेबल सुरेंद्र, कालूराम और हरिनारायण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d