Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के चिंताहरण बालाजी मंदिर के समीप पिछले दिनों पैदल चल रहे एक व्यक्ति के पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिसकी हाल ही में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त मामले में रामराज मीणा पुत्र लादूराम मीणा निवासी केशव विलास धुंवाला ने  थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बड़े भाई लक्ष्मीनारायण मीणा गत 4 फरवरी को रात 8:30 बजे देवली से पैदल पैदल चिंताहरण बालाजी के जा रहे थे। बालाजी के समीप पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनके भाई के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लक्ष्मीनारायण गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया था।

जहां लक्ष्मीनारायण मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक दुर्गालाल को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d