Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली : सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल

देवली : सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के जयपुर रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास के पास दौलता मोड़ पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पुत्र चोटिल हो गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गणेशपुरा (थाना सरवाड़) निवासी नेहला देवी (56) पत्नी सोजीराम गुर्जर अपने पुत्र ओमप्रकाश गुर्जर के साथ पनवाड़ से लौट रही थीं। पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक मिनी कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गए। इस हादसे में नेहला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र ओमप्रकाश को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक सीताराम गुर्जर, पुलिसकर्मी दिनेश मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी तत्काल मौत हो गई। घायल ओमप्रकाश का प्राथमिक उपचार कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन को टोल नाके पर पकड़ लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d