Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपटाखे फोड़ती बुलेट बनी मुसीबत, डीएसपी ने तुरंत कराई कार्रवाई

पटाखे फोड़ती बुलेट बनी मुसीबत, डीएसपी ने तुरंत कराई कार्रवाई

देवली डीएसपी ने की कार्रवाई


Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के छतरी चौराहा क्षेत्र में बुलेट पर पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मौके से गुजर रहे देवली डीएसपी हेमराज मुंड ने बुलेट सवार को रोककर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक अंकित धनोप का निवासी है, जो देवली में आईटीआई की परीक्षा देने आया था। युवक बुलेट चला रहा था, जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। इससे तेज पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी, जिससे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। डीएसपी हेमराज मुंड ने बताया कि जैसे ही उनकी नजर बुलेट पर पड़ी, उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षाकर्मी शांतिलाल मीणा को युवक को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया और वाहन को जब्त कर थाने ले आई।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d