Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निकटवर्ती हनुमान नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने टीकड़ पेट्रोल पंप के पास खड़े एक टाटा डंपर को चुरा लिया।
एमएसएमई और निर्यात नीतियों के माध्यम से दिखाई बिजनेस की नई राह
इस संबंध में पीड़ित वाहन स्वामी ने हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। दर्ज मामले के अनुसार, परिवादी नारायण लाल पुत्र जग्गा राम गुर्जर, निवासी प्रदीप नगर, थाना देवली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका टाटा डंपर टीकड़ पेट्रोल पंप पर खड़ा था। सोमवार रात करीब 2 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति इस डंपर को चुरा ले गया। वारदात का पता तब चला जब सुबह करीब 6:30 बजे डंपर चालक करण सिंह पुत्र रामचरण मीणा निवासी टीकड़ मौके पर पहुंचा। डंपर के गायब होने की सूचना पर वाहन स्वामी नारायण लाल और चालक करण सिंह ने आसपास के क्षेत्र में डंपर की काफी तलाश की।
लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।


