अधिवक्ताओं को दिया सुशासन और पारदर्शिता का मंत्र
Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ के साथ एक कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के बजट में शामिल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर मंथन करना रहा। डॉ. सैनी ने सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर अभिभाषकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब उनकी सही जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनका सही क्रियान्वयन हो। इस दौरान प्रदेश बीजेपी लीगल सेल के संयोजक एडवोकेट सौरभ सारस्वत ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में एडवोकेट अभिषेक राज, शशांक सिंह आमेरा, मेघराज चौधरी (पीपीपी टोंक) सहित कई अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।


