Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं को दी जानकारी

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं को दी जानकारी


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र में शुक्रवार को देवली थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की गायत्री चौधरी और सुनीता मीणा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

टीम ने विशेष रूप से राजकोप सिटीजन एप के फायदों के बारे में बताया और उनके मोबाइल में इसे इंस्टॉल भी करवाया। यह एप आपातकालीन स्थिति में ‘नीड हेल्प’ बटन के जरिए सीधे पुलिस सहायता पहुँचाने, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने और किरायेदार सत्यापन सहित कार्यों में सहायक है। जागरूकता सत्र के दौरान कॉलोनी की गायत्री पारीक, मंजू शर्मा, अलंकृति शर्मा, चंद्रकांता पारीक, निर्मला शर्मा, सुगंधा शर्मा, नूतन पारीक, साक्षी, चेष्टा, जागृति और भव्या समेत महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी। नीली वर्दी में तैनात यह विशेष यूनिट क्षेत्र में छेड़छाड़ और अपराधों को रोकने के लिए सक्रिय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d