Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा आयुर्वेद भवन के तत्वावधान में शनिवार को पेंशनर भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।
अध्यक्ष नवल किशोर मंगल के अनुसार वैद्य राजेश कुमार शर्मा ने 45 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में चर्म रोग, श्वास, मधुमेह, पथरी और उदर रोगों के लिए मरीजों को संस्थान की ओर से निशुल्क औषधियां दी गईं। दवा वितरण में उपवैद्य दिनेश जैन एवं रघुवीर वर्मा ने सहयोग किया तथा संयोजक कन्हैया लाल ने उपचारित रोगों की जानकारी दी। आयोजन में घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत एवं भंवरलाल नायक सहित ने सेवाएं दी।
व्यवस्थाओं में समिति के श्यामलाल पारीक, अशोक विजय, नवल जांगिड, नाथूलाल वैष्णव, राजेंद्र जिंदल, सीपी महेश्वरी और बाबूलाल जैन भी सक्रिय रहे।


