Tuesday, May 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News“शिकार करने आए बदमाशों ने ली थी कांस्टेबल की जान, पुलिस ने...

“शिकार करने आए बदमाशों ने ली थी कांस्टेबल की जान, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार”

“दो आरोपी गिरफ्तार”


Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कांस्टेबल हत्याकांड के सनसनीखेज मामले का मात्र 12 घंटे की अल्प अवधि में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह घटना गत 2 मई की रात्रि की है, जब पुलिस चौकी ककोड़ के कांस्टेबल भागचन्द सैनी पुलिस चौकी ककोड से सरकारी मोटरसाइकिल पर रात्रि गश्त के लिए निकले थे। अगले दिन 3 मई की सुबह उनका शव रूपवास मोड़ के समीप एक सुनसान स्थान पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त अवैध हथियार (टोपीदार बंदूक) लेकर शिकार के उद्देश्य से जंगल क्षेत्र में आए थे। गश्त के दौरान कांस्टेबल भागचन्द सैनी का सामना इन अभियुक्तों से हुआ।

इस दौरान कांस्टेबल ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से अभियुक्तों ने अपनी टोपीदार बंदूक से कांस्टेबल के सीने पर पास से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने राजेश पुत्र बजरंग लाल मीणा (निवासी मोटीस की झोपड़िया) पुलिस थाना उनियारा और दिलराज पुत्र सोहन लाल मीणा (निवासी भट्टों का नयागांव) पुलिस थाना नैनवा जिला बूंदी को धर दबोचा।

पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, छर्रे, बारूद और एक छुरा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने मामले को सुलझाने वाली टीम की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d