Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार से देवली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की शुरुआत हुई। अंकित नाटाणी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन पर अतिथि के रूप में देवली डीएसपी हेमराज मुंड, श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व पायल बाई किन्नर मौजूद थी।
टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच देवली टाइटन्स और हनुमान नगर के बीच हुआ, जिसमें हनुमान नगर विजेता रही। दूसरे मैच में देवली रॉयल चैलेंजर्स ने सुल्तान किंग को मात देकर जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट संजय तेजी, भरत तेजी, ललित मीणा, अंकित नाटाणी और दिनेश बाडोलिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं और प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा।



