Thursday, May 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएलकेजी क्लास के छात्र के बैग में मिले 28 हजार रुपए कैश

एलकेजी क्लास के छात्र के बैग में मिले 28 हजार रुपए कैश

स्कूल ने जांच के बाद वापस लौटाए


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्कूल अनुशासन की सामान्य जाँच कब सही साबित व उपयोगी जाए, इसका उदाहरण गुरुवार को पनवाड़ की एक स्कूल में देखने को मिला। महावीर माली ने बताया कि प्रिया पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा जैन के निर्देश अनुसार गुरुवार को रूटीन बैग चेकिंग अभियान’ हुआ।

दौरान एलकेजी के छात्र वासु सैनी पुत्र राजेंद्र माली के बैग से 28 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इतनी बड़ी रकम देख अध्यापिका हेमा कंवर भी दंग रह गईं, उन्होंने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। स्कूल प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए छात्र की मां गुड्डी सैनी को स्कूल बुलाया और पूरी राशि सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दी। अपनी कमाई वापस पाकर मां ने स्कूल की प्रशंसा की। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी इस काम के लिए स्टाफ मेंबर की पीठ थपथपाई।

जानकारी में सामने है कि मां गुड्डी सैनी यह राशि अपने बच्चों की बैग में रखकर ईमित्र पर जमा करने जा रही थी। इस दौरान लेकिन यह कियोस्क बंद था। वहीं जल्दबाजी में मां यह राशि बैग में ही भूल गई, जो बच्चे के साथ ही स्कूल चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d