Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभीषण गर्मी का सितम जारी, 43 डिग्री पहुंचा पारा

भीषण गर्मी का सितम जारी, 43 डिग्री पहुंचा पारा

लू के थपेड़ों से लोग बेहाल


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और क्षेत्र में सूर्यदेव के तीखे तेवर लगातार बरकरार हैं, जिसके चलते आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला और दोपहर 2:30 बजे देवली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया है, जिससे जीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। दोपहर के समय शहर की सड़कों और मुख्य बाजारों में आवाजाही काफी कम देखी गई और चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार इसी स्तर पर बना हुआ है, जिसके कारण सुबह 10 बजे के बाद से ही लू का चलना शुरू हो जाता है। गर्म हवाओं के कारण राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों और सूती कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

वहीं चिकित्सकों ने भी इस तपिश को देखते हुए डिहाइड्रेशन से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है। फिलहाल गर्मी के इन तेवरों से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि इस बीच दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन गर्मी बरकरार रही। शहर के बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा, जहाजपुर चुंगी नाका, ममता सर्कल समेत व्यस्ततम चौराहे पर भी भीड़ कम नजर आई।

स्कूल से निकलने वाले बच्चे गर्मी से घबरा गए। प्रीस्कूलों में नन्हे बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक अपने लाडलो को दुपट्टे में लपेटकर ले जाते नजर आए।

Must News : “श्रद्धा और भक्ति” के साथ हुआ, सांवरिया सेठ मन्दिर की शिलाओं का नगर भ्रमण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d