Sunday, May 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनौतपा : सोमवार से सूर्य दिखाएंगे प्रचंड तेवर

नौतपा : सोमवार से सूर्य दिखाएंगे प्रचंड तेवर

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ बढ़ेगी तपिश


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ज्योतिष शास्त्र और भारतीय पंचांग के अनुसार इस 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई को दोपहर 3:36 बजे से होगी, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि यह प्रभाव 2 जून तक रहेगा, जिस दौरान साल के सबसे गर्म 9 दिन अनुभव किए जाएंगे। इस अवधि में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में भारी बढ़ोतरी और लू चलने की प्रबल संभावना रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि नौतपा में गर्मी अच्छी पड़ती है, तो मानसून के बेहतर रहने के संकेत मिलते हैं, जो कृषि की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। इस दौरान सूर्य उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र और गायत्री मंत्र का जाप आत्मबल बढ़ाता है।

दान की दृष्टि से जल, छाता, खरबूजा, तरबूज और सत्तू का वितरण पुण्यदायी माना गया है। पशु-पक्षियों के लिए परिंडे बांधना भी इस समय विशेष फलदायी रहता है। स्वास्थ्य के लिहाज से विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि नौतपा के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें और दोपहर की सीधी धूप से बचें। हल्का भोजन करने, खाली पेट बाहर न निकलने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

ज्योतिष में नौतपा को ऊर्जा संचय का समय माना गया है, जिसमें संयमित जीवनशैली और सूर्य की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d