Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखेत में लगी भीषण आग, सूझबूझ से हादसा टला

खेत में लगी भीषण आग, सूझबूझ से हादसा टला


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गाँव पोल्या में सोमवार अपरान्ह एक खेत में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

देवली दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार अपरान्ह करीब 3:16 बजे आनंद लाल मीणा के खेत में बाड़ के पास पड़ी सूखी लकड़ियों और झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते करीब एक बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। फैलती आग को देखते हुए तत्काल दमकल को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे फायरमैन प्रद्युमन सिंह, नीरज चौधरी और ड्राइवर धर्मेंद्र मीणा ने दमकल की गाड़ी की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों और खेत मालिक ने भी तत्परता दिखाते हुए पानी के दो टैंकर मंगवाए और दमकलकर्मियों का सहयोग किया।

आग पास ही बनी बस्ती के मकानों की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। मशक्कत के बाद शाम 6 बजे तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d