Saturday, May 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनहीं हटे कब्जे तो, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने चलाई जेसीबी

नहीं हटे कब्जे तो, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने चलाई जेसीबी


Jahazpur News 30 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे 148डी पर स्थित चावंडिया चौराहे पर शनिवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। दुकानों के आगे किए गए अवैध कब्जों तथा सड़क किनारे फल-सब्जी के थेलों और अस्थायी केबीनों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 148डी पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए, इस पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे 148डी की सड़क के सेंटर से दाएं-बाएं 15-15 मीटर तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

ताकि सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रमेश मीणा, नेशनल हाईवे के साइट इंजीनियर मुकेश सिंह, इंजीनियर गोविंद सिंह, पटवारी जितेंद्र महावर, जहाजपुर थाना पुलिस तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के जवान मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d