Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हज़रत मुहम्मद (स.) के प्यारे नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर इन दिनों शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शहर में कुरैशी समाज द्वारा मोहर्रम के ताजिये उस्ताद जहूर कुरैशी के सानिध्य में कलात्मक और खूबसूरती के साथ तैयार किए जा रहे हैं। इन ताजियों को बनाने में कलाकार निष्ठा और बारीकी के साथ जुटे हुए हैं। समाज के पूर्व सदर अकील कुरैशी ने बताया कि मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर में अलम का जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद मोहर्रम पर्व के मुख्य कार्यक्रम के तहत 26 जून को शहर में ताजिये पूरे लावलश्कर और अकीदत के साथ निकाले जाएंगे।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए गमगीन माहौल में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। नगर में मोहर्रम को लेकर समाज में उत्साह को देखने को मिल रहा है।


