Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, माहेश्वरी लायंस विनर

नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, माहेश्वरी लायंस विनर


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के तहत शनिवार रात माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

यह आयोजन सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच में माहेश्वरी वॉरियर्स ने माहेश्वरी रॉयल्स पर 52 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में माहेश्वरी लायंस ने माहेश्वरी टाइगर्स पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। जबकि फाइनल मैच में मनीष मालू की कप्तानी में माहेश्वरी लायंस ने माहेश्वरी वॉरियर्स को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट जीता। आयोजन से जुड़े सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि तेज बारिश के बीच टूर्नामेंट में माहेश्वरी समाज के नवयुवकों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक था। वही समाज के लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

विजेता टीम माहेश्वरी लायंस में कप्तान मनीष मालू के नेतृत्व में दीपक बिड़ला, अजय मूंदड़ा, दक्ष माहेश्वरी, श्रेयांश मूंदड़ा, स्पंदन मालू एवं नितेश मालपानी आदि शामिल थे। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से माहेश्वरी लायंस ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d